दोस्तों भारत में गेहूं की खेती कृषि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और गेहूं की नई उन्नत किस्मों ने किसानों की पैदावार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस ब्लॉग में हम दो नई किस्मों, पूसा अहिल्या H-I सोला चौतीस और पूसा वकुला HI सोला छतीस , के बारे मे विस्तृत चर्चा करेंगे। दोस्तों इन नई किस्मों की खासियत सिर्फ उच्च उत्पादन ही नहीं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता और बदलते मौसम के प्रति सहनशीलता भी है। तो चलिए जानते हैं कि ये किस्में कैसे किसानों की खेती को ज्यादा लाभकारी बना रही हैं, और साथ ही यह भी कि आप इन्हें कहां से खरीद सकते हैं।
सबसे पहले बात करते है पूसा अहिल्या HI 1634 के बारे मे
ये किस्म भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। यह किस्म विशेष रूप से ज्यादा उत्पादन और अच्छी गुणवत्ता के लिए तैयार की गई है।
- फसल अवधि की बात करे तो लगभग 110 से 115 दिनों में तैयार होती है।
- पचास से सत्तर क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देती है।
- साथ ही अचानक तापमान में परिवर्तन के प्रति सहनशील है।
- ये किस्म फंगस और पत्तियों के रोगों के खिलाफ उच्च प्रतिरोधक क्षमता रखती है।
- और सिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है,
- इसका दाना मध्यम आकार का होता है, जिनमें प्रोटीन और ग्लूटेन की मात्रा अधिक होती है। आयरन 38.0 ppm, जिंक 37.0 ppm, प्रोटीन 12% से अधिक।
- साथ ही रोटी और बिस्किट बनाने के लिए उपयुक्त है।
- ये किस्म मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, और राजस्थान जेसे राज्यों के लिए उपयुक्त है।
अब बात करते है पूसा वकुला HI 1636 के बारे मे
दोस्तों गेहू की यह किस्म कम सिंचाई वाले क्षेत्रों में भी बेहतर उत्पादन देती है।
- फसल 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है। और
- पचपन से पैंसठ क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन देती है।
- रस्ट और फंगस के खिलाफ उच्च प्रतिरोधक क्षमता रखती है।
- कम पानी वाले क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। साथ ही
- उच्च प्रोटीन मात्रा के साथ बेहतर दाने, जो आटा और बेकिंग के लिए उपयुक्त हैं।
- अचानक तापमान में परिवर्तन के प्रति भी यह किस्म काफी सहनशील है। और
- इसे केवल 3 से 4 सिंचाई की आवश्यकता होती है। यह
- रोटी बनाने के लिए उपयुक्त है। शरबती और चंदौसी की तरह यह रोटी के लिए बढ़िया किस्म। साथ ही इसमे
- आयरन, कॉपर, जिंक, प्रोटीन की भरपूर मात्र है।
अब सवाल ये आता है इन किस्मों को खरीदे कहा से?
इसके लिए आप M.K.D SEEDS, माई किसान एग्रो की वेबसाइट्स या 8224917065 पर हमे सीधा सम्पर्क कर खरीद सकते है
No responses yet